Categories

November 19, 2026

डिंपल यादव के प्रचार के लिए शिवपाल यादव को बनाया स्टार प्रचारक

Spread the love

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी (Mainpuri), रामपुर (Rampur) और खतौली (Khatauli) में उपचुनाव का एलान हो चुका है। मैनपुरी से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) को अपना प्रत्याशी बनाया है। शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) को मैनपुरी में होने वाले लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है। वहीं मैनपुरी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने रघुराज शाक्य को चुनावी मैदान में उतार दिया है। रघुराज शाक्य प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं।

दरअसल स्टार प्रचारकों की सूची में शिवपाल यादव का नाम शामिल किया गया है। इससे पहले लखीमपुर में हुए विधानसभा के उपचुनाव में शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं थे।

आजम,जया बच्चन समेत कई स्टार प्रचारक
सपा ने डिंपल यादव की चुनावी राह आसान करने के लिए शिवपाल सिंह यादव, जया बच्चन समेत कई लोगों को स्टार प्रचारक बनाया है। समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें सपा ने अखिलेश यादव, किरनमय नंदा, रामगोपाल यादव, आजम खान, जया बच्चन, शिवपाल यादव समेत 40 लोगों को शामिल किया गया है। समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव नामांकन दाखिल कर चुकी हैं।

शिवपाल के करीबी हैं रघुराज शाक्य
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने रघुराज शाक्य को चुनावी मैदान में उतार दिया है। रघुराज शाक्य प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं। शिवपाल यादव के करीबियों में उनका नाम गिना जाता रहा है। उन्हें पिछले दिनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराया था। इसके बाद रघुराज को डिंपल यादव के सामने मैनपुरी से चुनावी मैदान में उतार दिया गया है।

टिकट न मिलने से हुए थे नाराज
समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाज पार्टी के गठबंधन के बाद अखिलेश यादव ने केवल शिवपाल यादव को चुनावी मैदान में उतारा था। इस कारण उन्होंने अपनी राह अलग कर ली। इस सीट से सपा ने सर्वेश शाक्य को चुनावी मैदान में उतार दिया। वे पूर्व सांसद सर्वेश शाक्य के बेटे हैं। रघुराज शाक्य ने 27 जनवरी 2017 को समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। रघुराज शाक्य ने तब परिवार की लड़ाई में खुद को अपमानित करने का आरोप सीधे सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर लगा दिया था। इसके बाद वे शिवपाल यादव के साथ जुड़ गए। पांच साल उनके साथ रहे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास किया। हालांकि, चुनाव के समय में उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाया।

डिंपल यादव को कितनी देंगे चुनौती
मैनपुरी लोकसभा सीट पर उप चुनाव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हो रहा है। यह मुलायम परिवार की परंपरागत सीट रही है। ऐसे में सपा की ओर से डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया गया। उनके पक्ष में चुनावी मैदान में उतरे अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के नाम पर सभी वोट डिंपल को मिलने का दावा किया है। हालांकि, भावनाओं को एक तरफ रखें तो शाक्य वोट बैंक मुलायम सिंह यादव तक की चिंता इस सीट पर बढ़ाता रहा है। मैनपुरी सीट से लोकसभा चुनाव 2019 में महज 94,389 वोटों के अंतर सेजीता था। मुलायम के खिलाफ प्रेम सिंह शाक्य चुनावी मैदान में उतरे थे।

Mulayam Singh की Mainpuri सीट पर ‘विरासत’ संभालने को Dimple Yadav का नामांकन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…