पीएम मोदी कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बांटेंगे कार्ड, शाम 4 बजे शुरू होगा कार्यक्रम | pm narendra modi will start distribution of pmjay ma scheme cards in gujarat

[ad_1]
अहमदाबाद4 दिन पहले
- कॉपी लिंक

बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2012 में मुख्यमंत्री अमृतम (एमए) स्कीम की शुरुआत की थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात में पीएमजेएवाई-एमए योजना तहत आयुष्मान कार्ड का वितरण करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से यह जानकारी दी गई। बता दें कि बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2012 में मुख्यमंत्री अमृतम (एमए) स्कीम की शुरुआत की थी।
पीएम ने 2018 में जन आरोग्य योजना की शुरुआत की
गुजरात राज्य में इस योजना की कामयाबी को देखते हुए, पीएम मोदी ने 2018 में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की। इस स्कीम के तहत, हर परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक का दिया जाता है। इस योजना में परिवार के सदस्यों की संख्या और उम्र की कोई सीमा नहीं है। स्कीम के तहत, लाभार्थियों को प्राथमिक, द्वितीय और तृतीय स्तर की केयर के लिए अस्पताल में भर्ती होने वित्तीय सहायता दी जाती है।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में हो गया था विलय
गुजरात सरकार ने ने 2019 में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में मुख्यमंत्री अमृतम योजना का विलय कर दिया और इसी के चलते अब इसे PMJAY-MA का नया नाम दिया गया है। अब इस विलय के बाद एमए/एमएवी और एबी-पीएमजेएवाई के लाभार्थी एकीकृत पीएमजेएवाई-एमए कार्ड के लिए योग्य हो गए हैं।
[ad_2]
Source link
