Categories

November 19, 2026

Eknath Shinde: कब होगा अगला मंत्रिमंडल विस्तार? नाराज विधायकों को कैसे मनाएंगे एकनाथ शिंदे, जानिए क्या है CM का नया प्लान

Spread the love

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) की एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) सरकार को अस्तित्व में आए हुए 4 महीने पूरे होने वाले हैं। बावजूद इसके अभी तक सरकार का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो पाया है। सरकार में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को मिलाकर कुल 20 मंत्रियों का मंत्रिमंडल है। जिसमें से 9 मंत्री शिंदे एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से हैं तो 9 मंत्री सहयोगी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से हैं। सूत्रों की मानें तो फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। ऐसे हालात में नाराज विधायकों को मनाने के लिए महाराष्ट्र की शिंदे- फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnavis Government) ने एक प्लान तैयार किया है। इस प्लान के मुताबिक कई नाराज विधायकों को महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) के अंतर्गत आनेवाले महामंडल(निगम) की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इस तरह से विधायकों की नाराजगी भी दूर हो जाएगी और निगमों को चेयरमैन भी मिल जाएंगे।

महाराष्ट्र की तत्कालीन महाविकास अघाड़ी सरकार (Mahavikas Aghadi Government) के ढाई साल के कार्यकाल के दौरान भी इन महामंडलों के पद खाली थे। उस दौरान भी विधायकों की तरफ से आवाज उठाई गई थी लेकिन कोरोना महामारी की वजह से यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। अब शिंदे सरकार के मंत्री उदय सामंत ने यह कहा है कि आने वाले दिनों में महामंडल को लेकर जल्द फैसला लिया जाएगा।

40 दिन बाद पहला मंत्रिमंडल विस्तार
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जब पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया था तब उनकी सरकार को बनकर चालीस दिन बीत गए थे। उस दौरान यह कहा गया था कि जल्द ही अगला मंत्रिमंडल विस्तार भी होगा और जिन विधायकों को इस इसमें मौका नहींं मिल पाया था, उन्हें भी अगले मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। पहले कैबिनेट एक्सपेंशन के लिए शिंदे सरकार द्वारा हुई देरी के कारण उनकी काफी किरकिरी भी हुई थी।

एकनाथ शिंदे पर एकनाथ खडसे
पूर्व महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अगले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शिंदे गुट हो या फिर बीजेपी के विधायक दोनों तरफ से विधायक टकटकी लगाकर अगले मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार कर रहे हैं। इस वजह से विधायकों के अंदर गुस्सा और असंतोष भी बढ़ता जा रहा है। दूसरी तरफ बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन ने 1000 करोड़ रुपए के विकास कामों को मंजूरी देने इनकार कर दिया है। इस पर भी विधायकोंं में काफी नाराजगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…