15 पुलिसकर्मियों का वेतन बंद, स्पष्टीकरण की मांग, दुर्गापूजा मेले में गायब थे पुलिसकर्मी | 15 policemen’s salary stopped after sp order in nawada; bihar bhaskar latest news

[ad_1]
नवादा30 मिनट पहले
नवादा जिले में वर्षों से पुलिस की लापरवाही व कर्तव्यहीनता का दाग लगता आ रहा है। ऐसे में उन लापरवाह पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस कर्मियों को सुधारने में एसपी डॉ गौरव मंगला पूरी सख्ती से जुटे हुए हैं, ताकि आम नागरिकों में पुलिस की छवि बेहतर बन सके।
वहीं नवादा के पुलिस कप्तान डॉ गौरव मंगला ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पिछले दिनों नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा के मेला के दौरान ड्यूटी के गायब पाए गए दो दरोगा एक चौकीदार सहित 15 पुलिसकर्मियों पर वेतन भी बंद किया गया था। इतना ही नहीं वेतन बंद के बाद भी स्पष्टीकरण की भी मांग की गई थी। पूजा पंडाल के दौरान कई जगह पर पुलिस जवान गायब पाए गए थे।
नवादा के पुलिस कप्तान ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है ड्यूटी में लापरवाही करने वाले अफसरों पर गाज गिरा है।पुलिस कर्मियों की शिथिलता सामने आते ही उसे सख्ती से दंडित करने का काम करने में जुटे हैं।

कहां-कहां ड्यूटी से गायब पाये गये पुलिस पदाधिकारी
एसआई नागमणि भास्कर, शोभिया मंदिर- एसआई उमाकांत प्रसाद, मुस्लिम रोड लाल चौक- महिला सिपाही अनिता कुमारी, कलाली रोड ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा समिति- महिला सिपाही नंदनी कुमारी, मां काली पूजा समिति कलाली रोड- सिपाही राहुल कुमार व महिला सिपाही चंदा कुमारी, प्रसाद बिगहा दुर्गा मंदिर- सिपाही ब्रजेश कुमार, रामनगर ब्लॉक के पास- सिपाही राहुल कुमार, भगत सिंह चौक दुर्गा पूजा स्थल- महिला सिपाही अंकिता कुमारी, जवाहर नगर दुर्गा पूजा पंडाल- चौकीदार रामजी पासवान, विद्युत कार्यालय दुर्गा पूजा समिति- महिला सिपाही इंदु कुमारी तथा शोभिया मंदिर- सिपाही अंकित कुमार, रौशन कुमार, चंदन मुरारी एवं महिला सिपाही राजलक्ष्मी कुमारी अपने ड्यूटी से गायब पाये गये थे। जिसके बाद कार्रवाई की गई है।
[ad_2]
Source link
