54 टिकट जारी किए, 14 सीटें होल्ड, देश की सबसे युवा सरपंच को नाचन से टिकट | AAP released second list, regarding the Himachal assembly elections, BJP and Congress candidates

[ad_1]
शिमलाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

हिमाचल विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 54 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा।
हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने 54 विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। आप ने चुराह, भरमौर, चंबा, डलहौजी,नूरपुर, इंदौरा, जवाली, देहरा, जसवां – प्रागपुर,ज्वालामुखी, जयसिंहपुर, सुलह, कांगड़ा,शाहपुर धर्मशाला, पालमपुर, मनाली, कुल्लू, बंजार,आनी, करसोग, सुंदरनगर,नाचन, सराज, जोगिन्दरनगर, धर्मपुर, मंडी, बल्ह, भोरंज, सुजानपुर,हमीरपुर, बड़सर, नादौन, हरोली, ऊना, कुटलैहड़,झंडुता, घुमारवीं, बिलासपुर, श्री नैना देवी, अर्की, नालागढ़ की सीट पर प्रत्याशी घोषित किए हैं।




‘आप की एंट्री से बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों का गणित गड़बड़ाएगा’
आप ने अगर बेहतर परफॉर्मेंस देने वाले कैंडिडेट चुनाव में उतारे ताे ये बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों का गणित काे खराब करने का काम कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि हिमाचल के प्रभारी व पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कुछ टिकट के तलबगारों का इंटरव्यू भी लिया था।
विधानसभा चुनाव में टिकट के तलबगारों से अलग-अलग बातचीत की और उनका विजन, काम और योजना के बारे में जाना। इस दाैरान उन्होंने पूछा था कि चुनाव में उनकी क्या रूपरेखा है, उनका टिकट मांगने का आधार क्या है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में ज्यादा दावेदार हैं, उनसे अलग-अलग बातचीत हुई।

मंडी की नाचन सीट से जबना चौहान को आप का मिला टिकट।
आम आदमी पार्टी ने मंडी की नाचन सीट से जबना चौहान को टिकट दी है। जबना चौहान वर्ष 2016 में 21 वर्ष की उम्र में देश की सबसे युवा पंचायत प्रधान बनी थीं। ओरिएंटल फाउंडेशन की संस्थापक जबना ने प्रधान बनने के बाद अपनी पंचायत में शराबबंदी लागू की। इस पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली मगर वह डटी रही ।
[ad_2]
Source link
