Sanjay Nishad Security Breach: योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। संजय निषाद सोमवार को गोरखपुर से सुल्तानपुर के दौरे पर जा रहे थे। बस्ती टोल प्लाजा के पास एक एसयूवी कार ने कई बार उनके काफिले को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसमें संजय निषाद की गाड़ी असंतुलित हो गई।