Aparna Yadav in Mainpuri Loksabha By Election: मैनपुरी विधानसभा उप चुनाव में अपर्णा यादव के चुनावी मैदान में उतरने पर आया सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का बड़ा बयान मीडिया की ओर से उड़ाई गई अफवाह करार दिया
नरेश पटेल ने बताई मनगढ़ंत बात
समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी की चुनावी लड़ाई को विरासत की जंग में बदल दिया है। अखिलेश यादव ने पत्नी को टिकट देकर साफ कर दिया है कि वे पिता की विरासत में परिवार के भी अन्य सदस्यों को हिस्सेदार नहीं बना रहे हैं। अपर्णा यादव के चुनावी मैदान में उतरने के बाद सपा की ओर से उनके लिए मैदान क्लीयर कराया जा रहा है। ऐसे में अपर्णा यादव के नाम की चर्चा चलने पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भड़क गए। इस मसले पर उन्होंने यह सब मनगढ़ंत बाते हैं। मीडिया की ओर से इस प्रकार की बातें फैलाई जा रही है। वास्तविकता में ऐसा कुछ भी नहीं है।
चुनाव आयोग पर बोला हमला
नरेश उत्तम पटेल ने चुनाव आयोग पर एक बार फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को पार्टी की ओर से यूपी चुनाव 2022 के दौरान वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की बात पर सवाल पूछे गए थे। जवाब भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले बड़ी संख्या में सपा समर्थक वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए। शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई। अब चुनाव आयोग बताए कि हमारे पत्र के जवाब में वे क्या कहेंगे? साथ ही, उन्होंने कहा कि हमारी मांग है क चुनाव को स्वच्छ माहौल में पूरा कराया जाना चाहिए।
