Categories

November 20, 2026

Australia Man Urinate In Plane Show Penis In Public Know Full Detail- प्लेन में पैसेंजर ने दिखाया प्राइवेट पार्ट यात्रियों के सामने ही कर दिया पेशाब कोर्ट ने दी अब ये सजा

Spread the love

कैनबरा: हवाई जहाज में कई तरह के लोग ट्रैवेल करते हैं। कुछ लोग यात्रा को एंजॉय करते हैं तो कुछ लोग मुसीबत खड़ी कर देते हैं। न्यूजीलैंड के एक शख्स ने हाल ही में कुछ ऐसा किया, जिससे विमान में बैठा हर यात्री हैरान हो गया। ये शख्स बाली से ब्रिस्बेन की उड़ान भर रहा था। उड़ान भरने के बाद ही इस शख्स ने अपने पैंट से प्राइवेट पार्ट को बाहर निकाल लिया। उसकी हरकत के कारण विमान में बैठे बाकी यात्री असहज हो गए। इसके बाद ये शख्स यहीं नहीं रुका। इसने फ्लोर पर ही पेशाब कर दिया।

यात्री की पहचान 72 साल के जेम्स के रूप में हुई जो इंडोनेशियाई द्वीप पर छुट्टी मनाने के लिए गया था। इस मामले में जेम्स को दोषी पाया गया है। ऑस्ट्रेलिया की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने जेम्स पर कार्रवाई की है। ऑस्ट्रेलिया की फेडरल पुलिस ने एक बयान में बताया कि न्यूजीलैंड के रहने वाले जेम्स ने वाइन की कई छोटी बोतल गटक रखी थी। हवाई जहाज जब लैंड हुआ तो अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और सार्वजनिक रूप से अव्यवस्था फैलाने के लिए नोटिस जारी किया।
लियाकत अली, बेनजीर की हत्‍या, अब इमरान पर हमला, पाकिस्तान में 7 दशक से हो रही नेताओं की हत्याएं
पुलिस कमांडर ने लगाई फटकार
गुरुवार को ह्यूज ब्रिस्बेन मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश हुए, जहां उन्हें दोषी पाया गया। उन्हें 12 महीने का गुड बिहेवियर बॉन्ड सौंपा गया था। यानी अगले 12 महीने में अगर उसने ऐसा कुछ दोबारा किया तो बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। ब्रिस्बेन हवाई अड्डे पर AFP एयरपोर्ट पुलिस कमांडर, अधीक्षक मार्क कोलब्रान ने न्यूजीलैंड के व्यक्ति को उसके शर्मनाक कृत्य के लिए फटकार लगाई। उन्होंने कहा, ‘असामाजिक व्यवहार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’
‘इमरान ने पैगंबर से तुलना की इसलिए मारी गोली, अफसोस बच गया’, PTI नेता के हमलावर का कबूलनामा
80 लाख रुपए जब्त
आयरलैंड की राजधानी डबलिन में एक यात्री को 1 लाख यूरो लगभग 80 लाख रुपए के साथ धर दबोचा गया। ये यात्री कथित तौर पर तुर्की के लिए उड़ान भरने वाला था। इस बीच रेवेन्यू अधिकारियों ने उसकी तलाशी ली। माना जा रहा है कि ये धन या तो गलत तरीके से कमाया गया है, या फिर इसका इस्तेमाल अवैध गतिविधि में करने का इरादा था। राजस्व विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि कथित तस्करी और छापा शेडो इकनॉनी एक्टिविटी रोकने के लिए हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…