दिल्ली MCD चुनाव 2022 के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर इसके नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। दिल्ली निर्वाचन आयोग के आयुक्त विजय सिंह देव ने शुक्रवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीख का ऐलान किया। चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी कि एमसीडी चुनाव के मद्देनजर आज से ही चुनाव संहिता लागू होती है। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर रोक रहेगी।