Categories

May 9, 2026

ED के रडार पर पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा,  20 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची टीम…

Spread the love

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की। जानकारी के अनुसार सेक्टर-2 स्थित सरकारी कोठी पर ईडी अधिकारी करीब 20 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।

सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई हाल ही में मोहाली के खरड़ इलाके में हुई ईडी की रेड से जुड़ी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जांच का संबंध कुछ बिल्डरों और प्रॉपर्टी लेन-देन से जुड़े मामलों से हो सकता है। हालांकि ईडी की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी Sanjeev Arora के लुधियाना स्थित ठिकानों पर ईडी की टीम कार्रवाई कर चुकी है। अब एक बार फिर चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर रेड होने से पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार ईडी अधिकारी आवास के अंदर दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

बंगाल में NDA ने दिखाई ताकत: मंच पर 30+ नेता, पीएम ने शुभेंदु की पीठ थपथपाई, योगी ने भगवा अंगवस्त्र पहनाया…

भारत की ऐतिहासिक छलांग, 12 हजार KM तक मार करने वाली ICBM का सफल परीक्षण…

लाइट-कैमरा…अब CM के रूप में एक्शनः ‘थलापति’ विजय होंगे तमिलनाडु के नए सीएम, कल लेंगे शपथ…

बंगाल के नए सीएम बने शुभेंदु, दिलीप घोष समेत चार विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ….