IND vs ENG: एलेक्स हेल्स ने बरसाई बल्ले से आग, टीम इंडिया के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए इंग्लैंड को दिलाई 10 विकेट से जीत
मैच में भारत की पहले बल्लेबाजी
एडिलेड के मैदान पर टॉस हारने के बाद टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों की शुरुआत काफी धीमी रही। आलम यह रहा कि 15 ओवर तक टीम इंडिया 100 रनों के आंकड़े को पार करने में संघर्ष करती हुई दिखी। हालांकि आखिरी के ओवरों में हार्दिक पंड्या ने जरूर विस्फोटक बल्लेबाजी की। उनके इस प्रयास के कारण ही टीम इंडिया ने 20 ओवर में 168 रन का स्कोर खड़ा पाई।
टीम इंडिया की गेंदबाजी रही बेअसर
इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में टीम इंडिया की गेंदबाजी पूरी तरह से बेअसर साबित रही। मैच में किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिल पाया। टीम के प्रीमियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस मैच में सबसे अधिक महंगे साबित रहे। वहीं स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अक्षर पटेल भी बेअसर साबित हुए।
