टीसीबी का निर्माण जेसीबी से कराए जाने का आरोप, उप प्रमुख ने डीसी काे लिखा | Allegation of getting TCB made from JCB, Deputy Chief wrote to DC

[ad_1]
बगोदर41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- मेठ, रोजगार सेवक, बीपीओ और जेई पर कार्रवाई की मांग
मनरेगा से संबंधित विकास कार्य में जॉब कार्ड धारी मजदूरों की अनदेखी कर टीसीबी निर्माण कार्य में जेसीबी का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर बगोदर प्रखंड के उप प्रमुख धीरेंद्र सिंह ने उपायुक्त काे पत्र लिखकर मामले की जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि बगोदर प्रखंड अंतर्गत बेको पूर्वी पंचायत के कारीपहरी टोला में मंगलवार रात जेसीबी से टीसीबी का कार्य मेठ ने कराया है।
उप प्रमुख ने इसके लिए मेठ, रोजगार सेवक, बीपीओ और कनीय अभियंता को जिम्मेदार ठहराया है। जांच के बाद इनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई है। उपायुक्त को भेजे गए पत्र की प्रति बीडीओ बगोदर को भी दी गई है। इसमें कहा गया है कि रोजगार के अभाव में गिरिडीह जिला अंतर्गत बगोदर प्रखंड के इलाकों से बड़ी तादाद में मजदूरों का पलायन दूसरे राज्य और विदेशों में लगातार हो रहा है।
[ad_2]
Source link
