दिल्ली में मच्छरों की संख्या बढ़ने से आम लोग परेशान हैं, इनकी संख्या में इजाफ मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों को न्योता दे सकता है, दिल्ली में इस हफ्ते डेंगू के 299 मामले सामने आए हैं
एमसीडी के पब्लिक हेल्थ विभाग के अफसरों के अनुसार मच्छरों को जिंदा रहने के लिए तापमान कम से कम 27-28 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। दिन में तो तापमान 27 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक हो रहा है, लेकिन रात में अचानक तापमान कम होने पर मच्छर बाहर से घरों के अंदर आने लगते हैं। यही वजह है कि रात में घरों के अंदर इनकी संख्या बढ़ गई है। मच्छरों को मारने के लिए अब दवाइयों का छिड़काव के लिए मैन पावर अब डबल कर दिया गया है। डेंगू के मामले भी धीरे-धीरे कम होने लगे हैं।
डेंगू के 299 नए मामले आए
एमसीडी रिपोर्ट के अनुसार डेंगू के नए मामले इस हफ्ते 299 हैं। इन मामलों के साथ ही दिल्ली में अबतक डेंगू के कुल 2175 मामले हो चुके हैं। पिछले साल इस समय तक डेंगू के 1537 और 2020 में इस समय तक डेंगू के 612 मामले ही थे। डेंगू के मामले में साउथ, सेंट्रल, नजफगढ़, वेस्ट और करोल बाग जोन टॉप-5 की लिस्ट में है। इस साल दिल्ली में डेंगू के जितने मामले दर्ज हुए हैं, उसमें अकेले साउथ जोन से 7.5 प्रतिशत मामले आए हैं। सेंट्रल जोन से कुल मामलों का करीब 7 प्रतिशत हैं। मलेरिया के नए मामले 6 हैं। मलेरिया के अबतक कुल 200 मामले सामने आए हैं। चिकनगुनिया के कुल 40 मामले हैं।
