Categories

November 20, 2026

वकालत की है छात्रा,दुकान पर कब्जा करना चाहते कुछ लोग,पुलिस नहीं कर रही सुनवाई | Girl climbs on water tank in Ludhiana, police is not listening

Spread the love

[ad_1]

लुधियाना35 मिनट पहले

टंकी पर चढ़ी महिला।

पंजाब के जिला लुधियाना के इलाका शेरपुर में एक युवती देर शाम पानी की टंकी की चोटी पर चढ़ गई। युवती ने टैंक से कूदकर आत्म हत्या करने की भी पुलिस को चेतावनी दी। युवती ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक मामले में उसे और उसके परिवार के सदस्यों को झूठा फंसाया गया है।

टंकी पर चढ़ी महिला पत्रकारों से वीडियो काल पर बातचीत करती हुई।

टंकी पर चढ़ी महिला पत्रकारों से वीडियो काल पर बातचीत करती हुई।

उसने आरोप लगाया कि अगर पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज मामला रद्द नहीं किया तो वह टैंक से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेगी। युवती ने आरोप लगाया कि कुछ आरोपी स्थानीय बदमाशों की मदद से उनकी दुकानों पर कब्जा करना चाहते थे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलने पर मोती नगर पुलिस मौके पर पहुंची और पानी की टंकी के आस-पास बैठे उसके परिजनों से बातचीत की। मोती नगर थाने के SHO इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने महिला और उसके माता-पिता को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

SHO मोती नगर संजीव कपूर से बातचीत करते लड़की के परिजन।

SHO मोती नगर संजीव कपूर से बातचीत करते लड़की के परिजन।

युवती लवप्रीत कौर ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में रहती हैं और गुरुद्वारे की देखभाल करती हैं। उनकी कम से कम 10 दुकानें हैं जिन्हें किराए पर दिया गया था।

उसने आरोप लगाया कि किरायेदार दुकान को हथियाना चाहते थे जिसके बाद अदालत में मामला चल रहा है। करीब दो महीने पहले गुरुद्वारे साहिब में घुसकर आरोपियों ने उसकी पिटाई की थी। उसने आरोपी के खिलाफ कई बार शिकायत की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

SHO ने कहा कि उन्होंने महिला को टैंक से नीचे आने को कहा है। पुलिस मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई करेगी। इस मामले में देर रात तक युवती टंकी पर ही चढ़ी हुई थी। युवती ने वीडियो काल से पत्रकारों से बातचीत की और बताया कि वह वकालत की पढ़ाई कर रही है। पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही जिस कारण उसे आज टंकी पर चढ़ना पड़ा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…